Bharat ki Pramukh Nadiyan | Rivers of India

bharat-ki-pramukh-nadiyan

Bharat ki pramukh nadiyan | भारत की प्रमुख नदियां ! इस पोस्ट में भारत की महत्वपूर्ण 50 नदियों के बारे में उनका उद्गम, मुहाना, प्रवाह क्षेत्र, कुल लंबाई, सहायक नदियां, उपनाम एवं नदियों से संबंधित अन्य प्रश्नोत्तर भी दिए गए हैं !
मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां, अरब सागर में गिरने वाली नदियां, खंभात की खाड़ी में गिरने वाली नदियां हैं !
नदियों से संबंधित प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण तथ्य इस पोस्ट में दिए गए हैं आप इन्हें एक बार अवश्य पढ़ें इससे आपको अवश्य फायदा मिलेगा !

रक्त परिसंचरण तंत्र से संबंधित 90 MCQ

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित प्रश्नोत्तर

Biology से संबंधित MCQ … टॉपिक वाइज

Bharat ki Pramukh Nadiyan

1. सिंधु नदी

उद्गम – मानसरोवर, तिब्बत
मुहाना – अरब सागर
भारत में प्रवेश – दमचोक (लद्दाख)
प्रवाह क्षेत्र – चीन, भारत (जम्मू कश्मीर), पाकिस्तान
कुल लम्बाई – 3610
भारत में लम्बाई – 1114
किनारे पर स्थित शहर – लेह (लद्दाख)
सहायक नदियाँ – झेलम, रावी व्यास, चेनाब, सतलुज

सिन्धु जल समझौता 1960 में हुआ था
सिन्धु जल समझौता के तहत भारत सिंधु नदी का 20 % जल प्रयोग कर सकता है
सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी चेनाब है
इण्डिया नाम इसी नदी से लिया गया है

2. गंगा नदी

भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी
भारत की राष्ट्रीय नदी
राष्ट्रीय नदी का दर्जा – 4 नवम्बर 2008
उद्गम – गंगोत्री ग्लेशियर, उत्तराखण्ड
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 2525
बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है
किनारे पर स्थित शहर – कानपुर, वाराणसी, पटना
प्रवाह क्षेत्र – भारत एवं बांग्लादेश
राज्य – उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल
गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी – यमुना
सहायक नदियाँ – यमुना, सोन, दामोदर, रामगंगा, गोमती, घाघरा, अलकनंदा, भागीरथी

गंडक, कोसी, काली, गंगा की वो सहायक नदियाँ हैं जिनका उद्गम नेपाल से होता है
भारत में गंगा की अंतिम सहायक नदी महानंदा है

Previous Year MCQ General Science

Chemistry Quiz Mock Test

3. ब्रह्मपुत्र नदी

उपनाम – यरलुंग जंगबो
उद्गम – तिब्बत
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
भारत में प्रवेश – अरुणाचल प्रदेश
सहायक नदियाँ – मानस, दिबांग, लोहित
किनारे पर स्थित शहर – डिब्रूगढ़, गुवाहाटी
कुल लंबाई – 2900 KM
प्रवाह क्षेत्र – अरुणाचल प्रदेश, आसाम
देश – तिब्बत, भारत, बांग्लादेश

भारत की सबसे चौड़ी नदी
बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है
तिब्बत में सांगपो के नाम से जानी जाती है
नोट :- बांग्लादेश में पद्मा और जमुना जलधारा मिलकर मेघना नदी का निर्माण करती हैं
विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली नदी द्वीप इसी नदी पर है (असम)
काजीरंगा नेशनल पार्क (असम) से होकर गुजरती है
बोगिबिल पुल (4.95 Km) इसी नदी पर बना हुआ है जिस पर रेल पथ एवं सड़क पथ दोनों बने हुए हैं

4. यमुना नदी

उपनाम – कालिन्दी
उद्गम – यमुनोत्री ग्लेशियर (उतराखंड)
मुहाना – गंगा नदी (प्रयागराज)
प्रवाह क्षेत्र – उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, उतरप्रदेश, दिल्ली
कुल लंबाई – 1376 km
किनारे स्थित शहर – दिल्ली
सहायक नदियाँ – चंबल, बेतवा, केन, गिरी
सबसे बड़ी सहायक नदी – चम्बल

5. सरस्वती नदी

उद्गम – शिवालिक पर्वतमाला, उत्तराखण्ड
मुहाना – अरब सागर
कुल लंबाई – 1600 KM
प्रवाह क्षेत्र – हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान
देश – भारत, पाकिस्तान
सहायक नदियाँ – दृष्वती, हृण्यवती

6. व्यास नदी

उपनाम – विपाशा
उद्गम – व्यास कुंड, रोहतांग दर्रा (HP)
मुहाना – सतलुज नदी (पंजाब)
कुल लंबाई – 460
प्रवाह क्षेत्र – हिमाचल प्रदेश, पंजाब

7. सतलज नदी

उद्गम – राकसताल, मानसरोवर (तिब्बत)
मुहाना – व्यास नदी
तिब्बत से भारत में शिपकीला दर्रा से प्रवेश करती है
शिवालिक पर्वत श्रृंखला को काटती हुई पंजाब में प्रवेश करती है
कुल लंबाई – 1450 KM
प्रवाह क्षेत्र – हिमाचल प्रदेश, पंजाब
भाखड़ा नांगल बांध (पंजाब) भारत का दूसरा सबसे ऊँचा बांध 226 मीटर

8. चिनाब नदी

उद्गम – चन्द्रा तथा भागा नदी के संगम से लहौल, HP
मुहाना – सिंधु नदी (पाक)
कुल लंबाई – 1180
हिमाचल प्रदेश में चन्द्रभागा नदी के नाम से जानी जाती है

9. कृष्णा नदी

उद्गम – महाबलेश्वर, पश्चिम घाट (महाराष्ट्र)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 1401
प्रवाह क्षेत्र – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश
सहायक नदियाँ – तुंगभद्रा, कोयना, मूसी, अमरावती, पंचगंगा, दूधगंगा
प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी
सबसे बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र वाली नदी
बांध – श्रीसेलम, नागार्जुन
कृष्णा नदी जल विवाद – आन्ध्रप्रदेश एवं कर्नाटक

10. कावेरी नदी

उद्गम – ब्रह्मगिरी पहाड़ियाँ (कर्नाटक)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 800 km
पवित्रता के कारण दक्षिण भारत की गंगा
कावेरी जल विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के बीच है
जल प्रपात – शिवसमुद्रम (कर्नाटक)
दक्षिण भारत की एकमात्र सदाबहार नदी

11. गोदावरी नदी

उद्गम – त्रयम्बक पहाड़ी, नासिक (महाराष्ट्र)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 1465
दक्षिण की गंगा या वृहद् गंगा
प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी
सहायक नदियाँ – वैनगंगा, पैनगंगा, इंद्रावती
भारत की सबसे लम्बी नदी जिसका उद्गम एवं मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है
किनारे स्थित शहर – नासिक

12. महानदी नदी

उद्गम – सिहावा रायपुर, छत्तीसगढ़
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
उड़ीसा का शोक कहा जाता है
भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध इसी नदी पर स्थित है
सहायक नदी – तेल, ब्राह्मणी, वैतरणी
कुल लंबाई – 815

13. ताप्ती नदी

उद्गम – बैतूल जिला (मध्यप्रदेश)
मुहाना – खम्भात की खाड़ी
उपनाम – सूर्यपुत्री
किनारे पर स्थित शहर – सूरत
कुल लंबाई – 724
सहायक नदी – पूरणा
यह डेल्टा का निर्माण नहीं करती है

14. नर्मदा नदी

उपनाम – मध्यप्रदेश की जीवन रेखा
उद्गम – अमरकण्टक की पहाड़ियाँ (मध्यप्रदेश)
मुहाना – खंभात की खाड़ी, अरब सागर
यह नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती है
यह नदी रिफ्ट वैली (भ्रंश घाटी) से होकर बहती है
कुल लंबाई – 1312
मध्यप्रदेश में लंबाई – 1077
अरब सागर में गिरने वाली भारत की सबसे लम्बी नदी
विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के मध्य बहती है
ज्वारनदमुख का निर्माण करती है
पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लम्बी नदी
जलप्रपात – कपिलधारा
सहायक नदियाँ – तवी नदी

15. सोन नदी

गंगा की वह सहायक नदी जो उत्तर की ओर प्रवाहित होती है
उद्गम – अमरकण्टक का पठार (मध्यप्रदेश)
मुहाना – गंगा नदी (पटना, बिहार)
कुल लंबाई – 780 KM

16. तुंगभद्रा नदी

उद्गम – गंगामूल चोटी, पश्चिम घाट पहाड़ (कर्नाटक)
मुहाना – कृष्णा नदी
कुल लंबाई – 331
किनारे स्थित शहर – हम्पी शहर (कर्नाटक)
सहायक नदी – वर्धा, हगरी, वेदावती

17. कोसी नदी

प्रारंभ में यह अरुण के नाम से जानी जाती है
उद्गम – नेपाल
मुहाना – गंगा नदी, कटिहार (बिहार)
सर्वाधिक पथ बदलने वाली नदी
इस नदी को विनाशक नदी कहा जाता है
इस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है
कुल लम्बाई – 730
सहायक नदियाँ – ताँबाकोसी, दूधकोसी, भोटकोसी

18. बेतवा नदी

दक्षिण से उत्तर की ओर बहने वाली नदी
उद्गम – विंध्याचल पर्वत
मुहाना – यमुना नदी
राजघाट नदी घाटी परियोजना इसी नदी पर है
कुल लंबाई – 480

19. झेलम नदी

उद्गम – शेषनाग झील, कश्मीर
मुहाना – चेनाब नदी (पाक)
उपनाम – वितस्ता नदी
कुल लंबाई – 725 भारत में 400
श्रीनगर इसी नदी के किनारे स्थित है
सहायक नदियाँ – किशनगंगा

20. बनास नदी

उद्गम – खमनोर की पहाड़ी, राजसमन्द (राजस्थान)
मुहाना – रामेश्वरम के पास, चम्बल नदी
कुल लंबाई – 480 KM
सहायक नदियाँ – बेडच, कोठारी, मानसी, खारी, मोरेल
बहाव क्षेत्र – राजस्थान

21. माही नदी

उद्गम – धार जिला (मध्यप्रदेश)
मुहाना – खंभात की खाड़ी
कर्क रेखा को दो बार काटती है
उल्टे U के आकार की नदी
कुल लंबाई – 585 KM
माही बजाज सागर बांध, बाँसवाड़ा (राजस्थान)

22. चम्बल नदी

उद्गम – जानापाव पहाड़ी, मऊ (मध्यप्रदेश)
मुहाना – यमुना नदी (UP)
कुल लंबाई – 995
सहायक नदियाँ – क्षिप्रा, कालीसिंध, पार्वती, बनास, बामनी, कुरल
गांधी सागर बांध मंदसौर, (MP)
किनारे स्थित शहर – ग्वालियर

23. लुणी नदी

उद्गम – नाग पहाड़ (अजमेर)
मुहाना – कच्छ का रण (गुजरात)
उपनाम – लवण नदी, मरुस्थल की गंगा
कुल लंबाई – 320 KM
सहायक नदीयाँ – जवाई, जोजरी, सूकड़ी
एक मात्र अंतर्वाही नदी
किनारे स्थित शहर – अजमेर

24. सरयु नदी

उपनाम – घाघरा नदी
उद्गम – बागेश्वर (उत्तराखण्ड)
मुहाना – गंगा नदी, बलिया (बिहार)
किनारे स्थित शहर – अयोध्या
कुल लंबाई – 350 KM
प्रवाह क्षेत्र – उत्तराखण्ड, उतरप्रदेश, बिहार

25. रावी नदी

उद्गम – काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
मुहाना – चेनाब (पाक)
कुल लंबाई – 720
उपनाम – परुष्णी
पीरपंजाल एवं धोलाधार पर्वत श्रेणी के मध्य होकर बहती है

26. पेरियार नदी

उद्गम – तमिलनाडु
मुहाना – अरब सागर
कुल लम्बाई – 244
केरल राज्य की सबसे प्रमुख नदी
इडुक्की परियोजना, केरल इसी नदी पर स्थित है

27. क्षिप्रा नदी

उद्गम – काकरी बरड़ी पहाड़ी, इंदौर
मुहाना – चम्बल नदी
कुल लम्बाई – 560
किनारे पर स्थित – उज्जैन शहर एवं प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर

28. शरावती नदी

उद्गम – शिमोंगा (कर्नाटक)
मुहाना – अरब सागर
प्रवाह क्षेत्र – कर्नाटक
कुल लंबाई – 128 KM
जोग जल प्रपात इसी नदी द्वारा निर्मित है

29. तिस्ता नदी

उद्गम – सिक्किम
मुहाना – ब्रह्मपुत्र नदी (बांग्लादेश)
प्रवाह क्षेत्र – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश
कुल लंबाई – 309 KM
सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवन रेखा
सहायक नदी – रांगपो नदी

30. साबरमती नदी

उद्गम – अरावली पर्वत, उदयपुर
मुहाना – खम्भात की खाड़ी
कुल लंबाई – 371 KM
अहमदाबाद शहर को दो भागों में बाँटती है

31. दामोदर नदी

उद्गम – छोटा नागपुर की पहाड़ियाँ (झारखंड)
मुहाना – हुगली नदी
उपनाम – झारखंड में इसे देवनद के नाम से जाना जाता है
उपनाम – जैविक मरुस्थल, बंगाल का शोक कहा जाता है

32. इंद्रावती नदी

उद्गम – कालाहंडी जिला (उड़ीसा)
मुहाना – दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) गोदावरी नदी
कुल लंबाई – 390 KM
प्रवाह क्षेत्र – उड़ीसा, छत्तीसगढ़
चित्रकूट जलप्रपात (बस्तर जिला, छत्तीसगढ़) इसी नदी पर है
ये भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है
चित्रकूट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा कहा जाता है
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्धान इसी नदी के किनारे स्थित है जो बीजापुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है
गोदावरी नदी की सहायक नदी

33. बाणगंगा नदी

उपनाम – अर्जुन की गंगा, ताला नदी
उद्गम – बैराठ की पहाड़ियाँ (जयपुर)
मुहाना – गंभीर नदी
कुल लंबाई – 380 KM
इस नदी की कोई सहायक नदी नहीं है
प्रवाह क्षेत्र – राजस्थान

34. आहाड़ नदी

उद्गम – अरावली पर्वतमाला, उदयपुर
मुहाना – बेड़च नदी
प्रवाह क्षेत्र – राजस्थान
इस नदी के किनारे आहड़ सभ्यता स्थित है

35. माल प्रभा

उद्गम – पश्चिम घाट, बेलगाम (कर्नाटक)
मुहाना – कृष्णा नदी, बागलकोट (कर्नाटक)
यह कृष्णा नदी की सहायक नदी है
लंबाई – 304 KM
प्रवाह क्षेत्र – कर्नाटक

36. घाट प्रभा

उद्गम – सिंधुदुर्ग जिला (महाराष्ट्र)
मुहाना – कृष्णा नदी
प्रवाह क्षेत्र – महाराष्ट्र, कर्नाटक
इस नदी पर गोकाक जलप्रपात (कर्नाटक) है
महाराष्ट्र में इस नदी को हिरण्यकेशी के नाम से जाना जाता है
कुल लंबाई – 283 KM

37. अमरावती नदी

उद्गम – अन्नामलाई पहाड़ी (तमिलनाडु)
मुहाना – कावेरी नदी
यह कावेरी नदी की सहायक नदी है
प्रवाह क्षेत्र – तमिलनाडु
कुल लंबाई – 282 KM

38. वैगई नदी

उद्गम – वरुसुनाडु पहाड़ी, तमिलनाडू
मुहाना – पाक जल संधि
प्रवाह क्षेत्र – तमिलनाडू
कुल लंबाई – 258 KM
किनारे स्थित शहर – मदुरई
इस नदी पर वैगई बांध (तमिलनाडू) स्थित है

39. वेल्लार नदी

उद्गम – शेवरोय पहाड़ी, सेलम (तमिलनाडू)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 150 KM
प्रवाह क्षेत्र – तमिलनाडु
तमिलनाडू के दक्षिण में दक्षिण वेल्लार नदी बहती है

40. अड़यार नदी

उद्गम – चेम्बरमबाकम झील (तमिलनाडु)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 42 KM
प्रवाह क्षेत्र – तमिलनाडु

41. मूसी नदी

उद्गम – अनंतगिरी पहाड़ियाँ (तेलंगाना)
मुहाना – वाडपल्ली, कृष्णा नदी
किनारे स्थित शहर – हैदराबाद
कुल लंबाई – 240 KM
प्रवाह क्षेत्र – तेलंगाना
कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदी

42. गोमती नदी

उद्गम – पीलीभीत, उत्तरप्रदेश
मुहाना – गंगा नदी
प्रवाह क्षेत्र – उत्तरप्रदेश
कुल लंबाई – 960 KM
किनारे स्थित शहर – लखनऊ
सहायक नदियां – कठना, सरायन

43. गंडक नदी

इसे नारायणी नदी भी कहा जाता है
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (बिहार) इसी नदी के तट पर है
उद्गम – हिमालय पर्वत श्रेणी, नेपाल
मुहाना – पटना के समीप गंगा नदी
भारत में इसकी लंबाई – 425 KM
प्रवाह क्षेत्र – बिहार, उत्तरप्रदेश

44. रामगंगा नदी

उद्गम – नैनीताल के समीप से
मुहाना – कन्नौज के निकट गंगा नदी
कुल लंबाई – 696
सहायक नदी – खोन

45. संकोश नदी

उद्गम – उतरी भूटान
मुहाना – ब्रह्मपुत्र नदी, असम
इसे स्वर्ण कोशा नदी भी कहा जाता है
असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है

46. काली नदी

उद्गम – उतराखंड
मुहाना – सरयू नदी
अन्य नाम – कालीबंगा, शारदा, महाकाल
भारत और नेपाल के बीच में सीमा बनाती है
कुल लंबाई – 350 KM

47. पैन्नार नदी

उद्गम – चेना कसावा पहाड़ी (कर्नाटक)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 597 KM
सहायक नदी – चित्रावती

48. वैतरणी नदी

यह ओड़िशा की सबसे पवित्र नदी है
इसे ओड़िशा की गंगा कहा जाता है
उद्गम – गुप्तगंगा पहाड़ी, उड़ीसा
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कुल लंबाई – 360 KM
प्रवाह क्षेत्र – उड़ीसा

49. भागीरथी नदी

इसे किरात नदी के नाम से भी जाना जाता है
उद्गम – गंगोत्री ग्लेशियर
मुहाना – देवप्रयाग, गंगा नदी
सहायक नदियां – रुद्रगंगा, केदार गंगा, भिलंगना
कुल लंबाई – 205 KM
प्रवाह क्षेत्र – उतराखंड
भारत का सबसे ऊँचा बांध टिहरी बांध इसी नदी पर स्थित है

50. महानंदा नदी

उद्गम – हिमालय
मुहाना – गंगा नदी (बांग्लादेश)
कुल लंबाई – 360 KM
प्रवाह क्षेत्र – पश्चिम बंगाल, बिहार
बिहार व पश्चिम बंगाल की सीमा बनाती है

51. मांडवी नदी

उद्गम – भीमगढ़ (कर्नाटक)
मुहाना – अरब सागर
बहाव क्षेत्र – कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा
उपनाम – गोवा की जीवन रेखा
दूधसागर जल प्रपात – मांडवी नदी, गोवा

नदियों से संबंधित अन्य प्रश्न

Q. 1. विश्व के कुल नदी जल का कितना प्रतिशत जल अमेजन नदी का है
Ans – 20 %

Q. 2. मंदाकिनी एवं अलकनंदा के संगम स्थल को किस नाम से जाना जाता है
Ans – रुद्र प्रयाग

Q. 3. भागीरथी एवं अलकनन्दा का संगम स्थल कहलाता है
Ans – देवप्रयाग

Q. 4. पिंडर एवं अलकनंदा का संगम स्थल कहलाता है
Ans – कर्ण प्रयाग

Q. 5. धौलीगंगा एवं अलकनंदा का संगम स्थल कहलाता है
Ans – विष्णुप्रयाग

Q. 6. भारत का सबसे बड़ा नदी मुख किस नदी के मुहाने पर है
Ans – हुगली

Q. 7. हुगली नदी के किनारे पर स्थित शहर कौनसा है
Ans – कोलकाता

Q. 8. तिस्ता और दिहांग नदी के मध्य स्थित विस्तृत हिमालय कहलाता है
Ans – असम हिमालय

Q. 9. सिंधु और सतलुज नदी के मध्य स्थित विस्तृत हिमालय कहलाता है
Ans – पंजाब हिमालय

Q. 10. सतलुज और काली नदी के मध्य स्थित विस्तृत हिमालय कहलाता है
Ans – कुमायूँ हिमालय

Q. 11. काली और तिस्ता नदी के मध्य स्थित विस्तृत हिमालय कहलाता है
Ans – नेपाल हिमालय

Q. 12. नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है
Ans – सतपुड़ा पहाड़ियाँ

Q. 13. मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है
Ans – केदारनाथ धाम

Q. 14. सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण कौनसी नदियां करती हैं
Ans – गंगा एवम् ब्रह्मपुत्र

Q. 15. भारत का सबसे लम्बा सड़क पुल किस नदी पर बना हुआ है
Ans – लोहित नदी (असम) भूपेन हजारिका ब्रिज (9.15 km)

Q. 16. कौनसी नदी महाराष्ट्र की जीवन रेखा कहलाती है
Ans – कोयना नदी

Q. 17. भारत के पश्चिम में बहने वाली प्रमुख नदियाँ हैं
Ans – नर्मदा, ताप्ती, माही, लूणी

Q. 18. सिंधु घाटी सभ्यता स्थल कालीबंगा किस नदी के किनारे स्थित है
Ans – घग्घर नदी (हनुमानगढ़) राज.

Q. 19. दुनियाँ की सबसे लम्बी नदी है
Ans – नील नदी

Q. 20. नील नदी की कुल लंबाई है
Ans – 6690

Q. 21. मिश्र का वरदान किस नदी को कहा जाता है
Ans – नील नदी

Q. 22. दुनिया की सबसे बड़ी नदी (जल की मात्रा) कौनसी है
Ans – अमेजन

मेरी वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! इस वेबसाइट का उदेश्य सामान्य विज्ञान के हर टॉपिक से ज्यादा से ज्यादा MCQ आपको उपलब्ध करवाना है ! Competition Exams की दृष्टि से ही यह प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है ! हमारा कंटेन्ट अच्छा लगे तो Comment के माध्यम से बताएं एवं इसे शेयर भी करें !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!