Top 100 Chemistry Science MCQ Questions


Q. 21. आवर्त सारणी के लैंथेनोइडों में तत्वों की संख्या कितनी है ?

A) 8
B) 18
C) 14
D) 32

Right Answer – C


Q. 22. बहुत सी कारों के इंजन की अपशिष्ट गैसों को उत्प्रेरकी परिवर्तक कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन तथा पानी में परिवर्तित कर देते हैं उत्प्रेरक किससे बना होता है ?

A) प्लैटिनम तथा रेडियम
B) मॉलिब्डेनम तथा कॉपर
C) प्लैटिनम तथा कॉपर
D) रेडियम तथा मॉलिब्डेनम

Right Answer – A


Q. 23. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का पी. एच. मान लगभग कितना है ?

A) शून्य
B) सात
C) दस
D) दो

Right Answer – C


Q. 24. ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में किस यौगिक का प्रयोग किया जाता है ?

A) AgF
B) AgBr
C) AgCa
D) Ag2SO4

Right Answer – B


Q. 25. फेरस सल्फेट क्रिस्टल में विद्यमान जल के अणुओं की संख्या कितनी है ?

A) 1
B) 3
C) 5
D) 7

Right Answer – D


Q. 26. चूने के पानी में CO2 गैस प्रवाहित करने पर प्राप्त अवक्षेप किस रंग का होता है ?

A) हरा
B) नीला
C) सफेद
D) भूरा

Right Answer – C


Q. 27. निम्न में से तत्वों का कौनसा युग्म सामान्य ताप और दाब पर द्रव होता है ?

A) गैलियम और ब्रोमीन
B) पारद और ब्रोमीन
C) गैलियम और पारद
D) गैलियम और सीजियम

Right Answer – B


Q. 28. नमक और एंथ्रेसिन के मिश्रण में से एंथ्रेसिन को पृथक करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि का प्रयोग किया जाता है ?

A) आसवन
B) उर्ध्वपातन
C) वाष्पीकरण
D) वर्णलेखन

Right Answer – B


Q. 29. रदरफोर्ड का एल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग निम्न में से किसकी खोज के लिए उत्तरदायी था ?

A) इलेक्ट्रॉन
B) प्रोटॉन
C) परमाणु नाभिक
D) न्यूट्रॉन

Right Answer – C


Q. 30. M कोष में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या कितनी होती है ?

A) 18
B) 8
C) 6
D) 32

Right Answer – A


Q. 31. प्रकृति में क्लोरीन 35 u और 37 u द्रव्यमान के दो समस्थानिक रूपों में क्रमश: 3 : 1 के अनुपात में पाया जाता है क्लोरीन तत्व का औसत परमाणु द्रव्यमान क्या है ?

A) 36.1 u
B) 35.5 u
C) 36.5 u
D) 35.1 u

Right Answer – B


Q. 32. कैंसर रोग के उपचार में निम्न तत्वों के स्मस्थानिकों में से किसका प्रयोग किया जाता है ?

A) आयोडीन
B) सोडियम
C) कोबाल्ट
D) यूरेनियम

Right Answer – C


Q. 33. इस्पात और लोहे को जंग से बचाने के लिए निम्न में से किस धातु की पतली परत चढ़ाई जाती है ?

A) मैग्नीशियम
B) जस्ता
C) एलुमिनियम
D) सीसा

Right Answer – B


Q. 34. सिनेबार निम्न में से किसका अयस्क है ?

A) पारद
B) जस्ता
C) तांबा
D) मैंगनीज

Right Answer – A


Q. 35. नाभिकीय ऊर्जा किस से उत्पन्न होती है ?

A) नाभिकीय विखंडन से और इसके व्यंजक को आइंस्टाइन द्वारा प्रस्तावित किया गया था
B) नाभिकीय विखंडन से और इसके व्यंजक को रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तावित किया गया था
C) नाभिकीय संलयन से और इसके व्यंजक को बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किया गया था
D) नाभिकीय संलयन से और इसके व्यंजक को हाइजेनबर्ग द्वारा प्रस्तावित किया गया था

Right Answer – A


Q. 36. निम्न में से कौन सा आयन F^– के साथ सम इलेक्ट्रॉनी नहीं है ?

A) O2 ऋणायन
B) Na धनायन
C) Ne
D) N ऋणायन

Right Answer – D


Q. 37. मेथेनॉल में सहसंयोजी आबंधो की कुल संख्या कितनी है ?

A) 3
B) 4
C) 5
D) 6

Right Answer – C


Q. 38. निम्न में से कौन-सा प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र है ?

A) CaSO4 .1/2 H2O
B) CaSO4 . 2 H2O
C) CaSO4 . 5 H2O
D) CaSO4 . 4 H2O

Right Answer – A


Q. 39. ताम्र के विद्युत अपघटनी परिष्करण में विद्युत अपघटय निम्नलिखित में से किसका विलियन है ?

A) अम्लीकृत कॉपर क्लोराइड
B) अम्लीकृत कॉपर सल्फेट
C) पोटेशियम क्लोराइड
D) सोडियम सल्फेट

Right Answer – B


Q. 40. सोल्डर निम्नलिखित में से किन का मिश्र धातु है ?

A) Cu और Sn
B) Fe और Zn
C) Pb और Sn
D) Ag और Zn

Right Answer – C

अपने दोस्तों को शेयर करें :

आपका स्वागत है ... यह प्लेटफॉर्म उन प्रतियोगियों को समर्पित है जिन्हें सिर्फ सामान्य विज्ञान के टॉपिक वाइज MCQ की तलाश है वो भी हिन्दी में ! Competition Exams की दृष्टि से ही यह प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा MCQ लगाकर प्रतियोगी सामान्य विज्ञान की नींव मजबूत कर सकें ! धन्यवाद

2 thoughts on “Top 100 Chemistry Science MCQ Questions”

Leave a Comment

error: Content is protected !!