Top 50 Biology MCQ Questions | जीव विज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण एवं टॉप 50 प्रश्नोत्तर इस पोस्ट में दिए गए हैं ये सभी प्रश्न पिछले प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए हैं ! आप इन सभी Biology MCQ को एक बार अवश्य लगाएं !
मॉक टेस्ट सीरीज
टॉपिक वाइज MCQ
Top 50 Biology MCQ
Q. 1. कौन से एंजाइम को पाचन प्रक्रिया में अपना कार्य करने के लिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की उपस्थिति की आवश्यकता होती है?
A) एमाइलेज
B) लाइपेज
C) ट्रिप्सिन
D) पेप्सिन
Right Answer – D
Q. 2. ऑक्सी श्वसन के लिए किस की उपस्थिति की आवश्यकता होती है ?
A) कार्बन डाइऑक्साइड
B) ऑक्सीजन
C) नाइट्रोजन
D) हाइड्रोजन
Right Answer – B
Q. 3. थायरोक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए किस खनिज की आवश्यकता होती है ?
A) आयरन
B) कैल्शियम
C) आयोडीन
D) पोटैशियम
Right Answer – C
Q. 4. मूत्र में पानी की कितनी मात्रा होती है ?
A) 95%
B) 68%
C) 83%
D) 79%
Right Answer – A
Q. 5. पाचन के दौरान भोजन सरल पदार्थ में विघटित होकर किसका निर्माण करते हैं ?
A) प्रोटीन ग्लूकोस
B) कार्बोहाइड्रेट अमीनो अम्ल
C) ग्लूकोस कार्बोहाइड्रेट
D) कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज
Right Answer – D
Q. 6. अधिकांश कशेरुकी समूह में रक्त का दोहरा परिसंचरण होता है इनमें से कौन एक अपवाद है ?
A) मत्स्य वर्ग
B) उभयचर वर्ग
C) सरीसृप वर्ग
D) पक्षी वर्ग
Right Answer – A
Q. 7. निम्नलिखित में से कौनसा महिला प्रजनन तंत्र का एक हिस्सा नहीं है ?
A) अंडाशय
B) डिंब वाही नलिका
C) गर्भाशय
D) मूत्रमार्ग
Right Answer – D
Q. 8. बेकिंग पाउडर किसका मिश्रण है ?
A) बेकिंग सोडा और मृदु खाद्य अम्ल
B) बेकिंग सोडा और धवन सोडा
C) सोडियम कार्बोनेट और टार्टरिक अम्ल
D) बेकिंग सोडा और ब्लीचिंग पाउडर
Right Answer – A
Q. 9. निम्न में से कौन सा पाचक एंजाइम लार में पाया जाता है ?
A) पेप्टीडेज
B) एमाइलेज
C) लाइपेज
D) इनमें से कोई नहीं
Right Answer – B
Q. 10. निम्न में से किन का प्राथमिक उत्सर्जी उत्पाद यूरिक अम्ल है ?
A) पक्षीयों का
B) मछलीयों का
C) मनुष्यों का
D) गायों का
Right Answer – A
Q. 11. मनुष्य में यूरिया चक्र निम्नलिखित में से किस अंग में होता है ?
A) फेफड़े
B) वृक्क
C) यकृत
D) अग्नाशय
Right Answer – C
Q. 12. महिलाओं में यौवनारंभ के दौरान पहला मासिक धर्म कहलाता है ?
A) रजोदर्शन
B) रजोरोध
C) रजोनिवृति
D) इनमें से कोई नहीं
Right Answer – A
Q. 13. निम्न में से कौन सी नसबंदी विधि एक स्थाई विधि है ?
A) कंडोम का उपयोग
B) सर्जरी द्वारा नसबंदी
C) गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग
D) कॉपर टी का उपयोग
Right Answer – B
Q. 14. मानव शरीर में पाई जाने वाली निम्नलिखित में से कौन सी ग्रंथि एक अंतः स्रावी ग्रंथि नहीं है ?
A) पीयूष ग्रंथि
B) थायराइड ग्रंथि
C) लार ग्रंथि
D) अधिवृक्क ग्रंथि
Right Answer – C
Q. 15. किस हार्मोन की कमी के कारण मधुमेह रोग होता है ?
A) ऑक्सीटोसिन
B) इंसुलिन
C) थायरोक्सिन
D) एड्रीनलीन
Right Answer – B
Q. 16. मानव शरीर में पाइरूवेट का ऑक्सी विघटन कहां पर होता है ?
A) कोशिका द्रव्य
B) मांसपेशियां
C) माइट्रोकांड्रिया
D) केंद्रक
Right Answer – C
Q. 17. मनुष्य के अंत: श्वसन के संबंध में निम्न में से गलत कथन को पहचानिए ?
A) वक्षगुहा बड़ी हो जाती है फेफड़ों द्वारा वायु का अंतर्ग्रहण होता है
B) पसलियां ऊपर उठाती है और डायाफ्राम सपाट होता जाता है
C) पसलियां अंदर धंसती है और डायाफ्राम ऊपर की ओर फूलता है
D) फेफड़े द्वारा वायु का अंतर्ग्रहण होता है
Right Answer – C
Q. 18. निम्न में से कौन सा रोग एक यौन संक्रामक रोग नहीं है ?
A) यक्ष्मा
B) एड्स
C) सिफलिस
D) हेपेटाइटिस बी
Right Answer – A
Q. 19. IVF विधि में शिशु का जन्म निम्न में से किस प्रक्रिया द्वारा होता है ?
A) शुक्राणु और डिंब का आंतरिक निषेचन और भ्रूण का बाह्य विकास
B) एकल माता-पिता से गर्भ का विकास
C) शुक्राणु और डिंब का बाह्य निषेचन
D) परखनली के अंदर गर्भ का विकास
Right Answer – C
Q. 20. निम्न में से कौन सा आमाशय में बनने वाला एक प्रोटीन पाचक एंजाइम है ?
A) HCl
B) पेप्सिन
C) एंटरोकाइनेज
D) माल्टेस
Right Answer – B
Q. 21. मानव नर द्वारा उत्पन्न आधे युग्मकों में कौन सा गुणसूत्र पूरक होगा ?
A) 23 + X
B) 22 + X
C) 22 + XY
D) 22 + XX
Right Answer – B
Q. 22. निम्न में से किस कोशिका की ऊर्जा मुद्रा कहा जाता है ?
A) ATP
B) ग्लूकोज
C) ADP
D) पाइरूविक अम्ल
Right Answer – B
Q. 23. निम्न में से कौन सा यौन संक्रामक रोग एक विषाणु के कारण होता है ?
A) सुजाक
B) एड्स
C) जुकाम
D) सिफिलस
Right Answer – B
Q. 24. एक वयस्क मनुष्य 24 घंटे में मूत्र की औसतन कितनी मात्रा उत्सर्जित करता है ?
A) 1 से 2 लीटर
B) 2 से तीन लीटर
C) 4 से 5 लीटर
D) 1 से 1.5 लीटर
Right Answer – D
Q. 25. अमीबा में भोजन का ग्रहण किसके द्वारा होता है ?
A) कशाभिका की गति
B) शरीर की पूरी त्वचा
C) पक्ष्माभ की गति
D) मुंह
Right Answer – B