Top 75 SSC Science PYQ MCQ


Q. 21. निम्न में से किसमें फलों जैसी तीव्र सुगंध होती है ?

A) मेथेनॉइक अम्ल
B) मेथेनॉल
C) मिठाइल क्लोराइड
D) एथिल एसीटेट

Right Answer – D


Q. 22. निम्न में से कौनसा जोड़ा गलत सुमेलित है ?

A) राइबोसोम – प्रोटीन फैक्ट्री
B) लाइसोसोम – आत्मघाती थैलियाँ
C) नाभिक – लिपिड चयापचय
D) माइट्रोकोन्ड्रिया – कोशिका का पवार हाउस

Right Answer – C


Q. 23. हीरे की चमक का क्या कारण है ?

A) प्रकाश का अपवर्तन
B) प्रकाश का व्यतिकरण
C) प्रकाश का ध्रुवीकरण
D) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Right Answer – D


Q. 24. निम्न में से कौन लेटेक्स का उदाहरण नहीं है ?

A) रबर
B) चाय
C) बरगद
D) केला

Right Answer – B


Q. 25. निम्न में से कौन सा एल्डिहाइड है ?

A) प्रोपाइन
B) प्रोपेनल
C) प्रोपेनोन
D) प्रोपेनोल

Right Answer – B


Q. 26. किसमें लिंग गुणसूत्रों का पूर्ण युग्म नहीं होता है ?

A) केवल महिला
B) केवल पुरुष
C) पुरुष और महिला दोनों में
D) इनमें से कोई नहीं

Right Answer – B


Q. 27. जब किसी अवतल दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच कोई वस्तु रखी जाए तो उस दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब का आकार कैसा होगा ?

A) बड़ा होगा
B) बराबर होगा
C) छोटा होगा
D) बिल्कुल छोटा

Right Answer – A


Q. 28. नाइट्रोजन चक्रण में किस सूक्ष्म जीव का उपयोग किया जाता है ?

A) राइजोबियम
B) नाइट्रोसोमोनास
C) नाइट्रोबैक्टर
D) उपर्युक्त सभी

Right Answer – D


Q. 29. वे कार्बन युक्त यौगिक जिन्हें कार्बनिक यौगिकों की श्रेणी में नहीं रखा गया है ?

A) साइनाइड्स
B) कार्बाइड्स
C) A व B दोनों
D) इनमें से कोई नहीं

Right Answer – C


Q. 30. सोमैटोट्रोपिन किसका दूसरा नाम है ?

A) पाचक रस
B) आंसू गैस
C) वृद्धि हार्मोन
D) सेक्स हार्मोन

Right Answer – C


Q. 31. टी वी के ऑडियो सिग्नल किस प्रकार के सिगनल है ?

A) बिना समायोजित
B) आयाम समायोजित
C) आवृति समायोजित
D) वेग समायोजित

Right Answer – C


Q. 32. वे जीव जिनमें केन्द्रक या अंगक नहीं होता है उनको किस जगत में वर्गीकृत किया गया है ?

A) मोनेरा
B) प्रॉटिस्टा
C) प्लांटी
D) फन्जाई

Right Answer – A


Q. 33. विलियम्स क्रुक ने किस तत्व की खोज की थी ?

A) जर्मेनियम
B) सिलिकॉन
C) थैलियम
D) थोरीयम

Right Answer – C


Q. 34. वह वर्णक जो त्वचा को रंग प्रदान करता है ?

A) थैलोसायनिन
B) मेलेनिन
C) केरेटिन
D) ग्वानिन

Right Answer – B


Q. 35. गर्म करने पर द्रव के घनत्व पर क्या असर पड़ता है ?

A) बढ़ता है
B) घटता है
C) अपरिवर्तित रहता है
D) कोई निश्चित नहीं

Right Answer – B


Q. 36. निम्न में से कौनसा मिलान सही नहीं है ?

A) एनेलिडा – केंचुआ
B) आर्थोपोडा – चींटी
C) एकीनोडर्मेटा – समुद्री सितारा
D) प्लेटिहेल्मिथेस – मकड़ी

Right Answer – D


Q. 37. इलेक्ट्रॉन की खोज कब हुई थी ?

A) 1890
B) 1897
C) 1887
D) 1867

Right Answer – B


Q. 38. बैसिल कैल्मेट-गुएरिन वैक्सीन किस रोग की रोकथाम के लिए है ?

A) तपेदिक
B) टायफायड
C) विल्सन
D) मलेरिया

Right Answer – A


Q. 39. निम्न में से कौन सा मानव निर्मित पारिस्थितिकीतंत्र है ?

A) मिठाई
B) घास का मैदान
C) जंगल
D) मछलीघर

Right Answer – D


Q. 40. बॉल पेन किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

A) श्यानता
B) बॉयल का नियम
C) गुरुत्वाकर्षण बल
D) पृष्ठ तनाव

Right Answer – D

अपने दोस्तों को शेयर करें :

आपका स्वागत है ... यह प्लेटफॉर्म उन प्रतियोगियों को समर्पित है जिन्हें सिर्फ सामान्य विज्ञान के टॉपिक वाइज MCQ की तलाश है वो भी हिन्दी में ! Competition Exams की दृष्टि से ही यह प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा MCQ लगाकर प्रतियोगी सामान्य विज्ञान की नींव मजबूत कर सकें ! धन्यवाद

error: Content is protected !!