11. हाइड्रोजन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A) हाइड्रोजन वायु से हल्की होती है और जल में अविलेय होती है
B) उच्च H – H आबंध वियोजन ऐंथैल्पी के कारण सामान्य ताप पर हाइड्रोजन अक्रिय होती है
C) हाइड्रोजन उच्च तापमान पर क्षारीय धातुओं के साथ अभिक्रिया करती है जिसे धातु हाइड्राइड बनते हैं
D) No2 और H2 का मिश्रण सिंनगैस के रूप में जाना जाता है
Right Answer – D
12. निम्न में से तत्वों के कौन से समुच्चय की संयोजकता एक समान है ?
A) Na, Mg, Ca
B) Na, Mg, Al
C) Mg, Ca, K
D) Mg, Ca, Ba
Right Answer – D
13. निम्न में से कौन सा न्यूनतम संभावित तापमान है ?
A) जीरो डिग्री सेल्सियस
B) –73 डिग्री सेल्सियस
C) –173 डिग्री सेल्सियस
D) –273 डिग्री सेल्सियस
Right Answer – D
14. एक फारेनहाइट तापक्रम और दूसरा सेल्सियस तापक्रम के दो तापमापियों में संख्यात: तक किस तापमान पर एक समान पाठ्यांक होगा ?
A) – 40 डिग्री
B) 0 डिग्री
C) – 273 डिग्री
D) 100 डिग्री
Right Answer – A
15. हम समतल दर्पण में जो प्रतिबिंब देखते हैं वह –
A) वास्तविक होता है और इसलिए उसकी फोटो खींची जा सकती है
B) आभासी होता है और बिंब की तुलना में अधिक निकट होता है
C) आभासी होता है और पार्श्वत: उल्टा होता है
D) वास्तविक होता है किंतु उसकी फोटो नहीं खींची जा सकती है
Right Answer – C
16. हरे और लाल रंगों को मिलाकर निम्नलिखित में कौन सा रंग प्राप्त किया जा सकता है ?
A) नीला
B) मैजेंटा
C) गुलाबी
D) पीला
Right Answer – D
17. निम्न में से प्रकाश के प्राथमिक रंग कौन से है ?
A) पीला लाल और हरा
B) नीला लाल और हरा
C) बैंगनी लाल और पीला
D) जामुनी बैंगनी और हरा
Right Answer – B
18. 1/f = 1 / v + 1 / u के संबंध में निम्न में से कौन सा सही है जहां प्रतीकों के अपने सामान्य अर्थ है ?
A) यह केवल गोलीय दर्पणों पर लागू होता है
B) यह केवल गोलीय लैंसो पर लागू होता है
C) यह गोलीय दर्पणों के साथ-साथ गोलीय लेंसों पर भी लागू होता है
D) यह एक अमान्य सूत्र है
Right Answer – A
19. कोशिका द्रव्य और केंद्रक के विभिन्न भागों में पदार्थों का संचलन सामान्यतः किसके द्वारा किया जाता है ?
A) राइबोसोम
B) माइट्रोकांड्रिया
C) लाइसोसोम
D) एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम
Right Answer – D
20. माइटोकॉन्ड्रिया के किस भाग में एटीपी संश्लेषण कारी रासायनिक अभिक्रियाऐं होती है ?
A) बाह्य झिल्ली
B) मैट्रिक्स
C) आंतरिक झिल्ली
D) माइटोकॉन्ड्रिया के डीएनए
Right Answer – C
2 thoughts on “NDA PY Question Paper | NDA सामान्य विज्ञान प्रश्न”